Wednesday 25 May 2016

सवाल ...
गुरुगोबिंद सिंह जी ने अपने साथ बाज ही क्यों रखा कोई और पंछी क्यों   नही??
जवाब- 
गुरुगोबिन्द सिंह जी जो भी करते थे
उसके पीछे कौम के लिये कोई मैसेज जरूर होता था
इसके पीछे भी था
1 गुण )
बाज़ को कभी गुलाम नही रख सकते या तो वो पिंजरा तोड़ देगा या मर जायगा लेकिन गुलाम नही रहेगा
2 गुण )
बाज़ कभी किसी का किया हुआ शिकार नही खाता
3 गुण)
बाज़ बहुत ऊपर उड़ता है लेकिन इतना ऊपर उड़ने के बाद भी उसकी नज़र हमेशा ज़मीन पर ही होती है
4 गुण)
बाज़ सारी ज़िंदगि कभी अपने पास आलस नही आने देता
5 गुण,)
बाज़ कभी अपना घर या घोंसला नही बनाता 18 वीं सदी में सिक्ख भी ऐसा ही करते थे
6 गुण )
बाज़ दूसरे पंछियों के समान हवा के साथ नही उड़ता बल्कि हवा के विपरीत उड़ता है। 
गुरु साहब की सोच को शत शत प्रणाम